Friday, June 7, 2013

07/06/1993: ए और एन की शादी





वैसे तो यह एक तारीख है जो आई और गयी. कब आई, कब गयी, ज्यादातर लोगों को याद नहीं होगी. वैसे ही जैसे मुझे कई सारी दूसरी तारीखें याद नहीं रहतीं. आदमी को वही तारीखें याद रह पाती हैं जिनकी उनके लिए अहमियत होती है- चाहे अच्छी या बुरी. 

07/06/1993 अर्थात वर्ष 1993 के जून महीने की सातवीं तारीख मुझे हमेशा याद रहती है. मात्र इसीलिए नहीं क्योंकि इस रोज मेरी शादी हुई थी. शादी हुई यह मेरे लिए बड़ी बात तो थी पर यह दिन मेरे लिए यादगार इसीलिए बन गया क्योंकि इस दिन मेरी शादी नूतन से हुई. नूतन जो अब खुद को नूतन ठाकुर लिखती है, उस समय नूतन कुमारी थी. ऐसा नाम इसीलिए क्योंकि हमारे बिहार में अकसर अविवाहित लड्कियों के नाम के पीछे कुमारी जोड़ दिया करते हैं. कौमार्य अथवा कुंवारेपन का, खास कर लड़कियों के परिप्रेक्ष्य में, हमारे समाज में कुछ ज्यादा ही महत्व दिया जाता है, शायद इसीलिए नाम के साथ भी कुमारी लिखा होता है ताकि लड़की भी लगातार इस बात को समझती रहे और इस शब्द की मर्यादा निभाते रहे.

सच्चाई यह है कि नूतन के मामले में मैंने कभी इस विषय पर जानने की कोशिश नहीं की. सच्चाई यह भी है कि मैंने कभी इस बिंदु को कोई ऐसा महत्व भी नहीं दिया. मुझे इस मामले में तब्बू अभिनीत संवेदनशील फिल्म अस्तित्व काफी हद तक ठीक लगती है जिसमे स्त्री-पुरुष संबंधों में बाहरी तत्व के प्रवेश (आकस्मिक, दुर्घटनावश अथवा अन्यथा) पर बड़े विस्तार से काफी गंभीरतापूर्वक विचार किया गया था. इस मामले में मेरा व्यक्तिगत यह विचार रहा है कि स्त्री और पुरुष को सदैव प्रयास यही करना चाहिए कि विवाह की गरिमा और परस्पर विश्वास की भावना को हमेशा दिमाग में रखना चाहिए क्योंकि मेरी राय में विवाहेतर सम्बन्ध हमेशा अपने साथ कष्ट ले कर ही आते हैं. लेकिन यदि इसमें भूल-चूक लेनी-देनी हो जाए तो उसे भविष्य के लिए सीख मान कर “आगे की सुधि” लेनी चाहिए ना कि उसी जगह पर अटक जाना चाहिए. ऐसा इसीलिए क्योंकि पति-पत्नी के रिश्ते से बेहतर, शानदार, जानदार और सम्पूर्ण रिश्ता शायद इस संसार में कोई दूसरा नहीं है और इसे तब तक नहीं तोडना चाहिए जब तक वह अनिवार्य ना हो जाए. पर इसके साथ यह भी कहूँगा कि यदि इनमे से कोई, खास कर पति, यदि दूसरे के साथ क्रूरता, कमीनेपन या अत्याचारी आचरण का परिचत देता है तो इस रिश्ते को समाप्त करने में एक क्षण की भी देरी नहीं करनी चाहिए.  

जहाँ तक मैंने जाना शादी के पूर्व नूतन के मामले में कभी ऐसा कुछ था ही नहीं. इसके उलट शादी से कुछ साल पूर्व मैं एक लड़की (जिसका नाम मैं नहीं बताऊंगा क्योंकि यह ओछापन होगा) के प्रति बुरी तरह आसक्त अवश्य हुआ था. जब मेरी शादी हुई, उस समय तक भी उस लड़की की खुमारी पुरी तरह गायब नहीं हुई थी. शायद मेरा आकर्षण एकतरफा ही था क्योंकि मुझे कभी दूसरी तरफ से विशेष लिफ्ट नहीं मिला था. जो हो मैं शादी के बाद उससे उबर गया लेकिन उस एकतरफा आकर्षण का अपराधबोध मुझ पर निरंतर सवार रहता था. इस रूप में मैं नूतन के धैर्य, उदारता, संवेदनशीलता और समझदारी की खुलेआम प्रशंसा करना चाहता हूँ कि जिस दिन मैंने बड़ी हिम्मत करके बहुत डरते-डराते अपने उस कथित प्रेम के बारे में उसे बताया उस दिन के बाद उसने कभी दुबारा उसकी चर्चा तक नहीं की और उस प्रकरण को इस प्रकार लिया मानो कोई बड़ी घटना नहीं रही हो.

मैं अपने सहित हर व्यक्ति को इस प्रकार की उदारता, पारस्परिक सम्वेदनशीलता, समझ और एक दूसरे की कमी-बेसी को स्वीकार करने की सलाह दूँगा क्योंकि मैं जानता हूँ कि जिस भी दंपत्ति में दोनों पक्षों का ऐसा आचरण होगा वहाँ बड़ी-बड़ी समस्याएं भी स्वतः ही गायब हो जायेंगी.
एक और बात मैं अपने जीवन के इस खास मौके पर सभी लोगों से शेयर करना चाहता हूँ. विवाह के समय नूतन और मुझमे कमियों को छोड़ कर कुछ भी एक समान नहीं था. मैं ज्यादा पढ़ा-लिखा, किताबी, सिद्धांतवादी, स्वपनलोक में विचरण करने वाला प्राणी था तो नूतन बेहद परम्परावादी, साधारण बुद्धि-विवेक की घरेलु संस्कारों वाली. मैं उसे कई सारे सामाजिक मुद्दों पर आगे बढ़ कर हिस्सा लेने की बात कहता था, वह घर से बाहर निकलने के नाम से ही बिदकती थी. मैं दिन भर देश-विदेश की बातें करता, नूतन को इनका कोई मतलब ही नहीं दिखता. इसके अलावा मैं कुछ मूर्ख किस्म का अत्यधिक कल्पनाशील व्यक्ति था जिसकी बातों में आधी हकीकत और आधा फ़साना मिला रहता. नूतन इसके विपरीत पूरी तरह धरातल पर रहने वाली जीव थी. यदि हममे कोई समानता थी तो यह कि हम दोनों , जिद्दी, झक्की और लड़ाकू किस्म के थे. जिद में ना वह पीछे, ना मैं. लड़ने में वह भी आगे, मैं भी.

हम अपनी जिंदगी में बहुत लड़े, जम कर लड़े. ऐसा भी लड़े कि कई-कई दिनों तक बात नहीं हुई. ऐसा भी लड़े कि लगा कि आज तलाक कि कल तलाक. आपस में बड़ी तल्ख़ टिप्पणियाँ, गंभीर दोषारोपण. पूरा माहौल विषाक्त, ग़मगीन. बच्चे एकदम सहमे, सकुचाए, डरे हुए. इसके बाद भी हम निरंतर साथ रहे. और मजेदार यह भी कि हम लड़ते भी आपस में ही थे. लड़ते समय भी हम अलग नहीं होते. उसी पलंग पर, उसी कमरे में बैठे लड़ते और खूब लड़ते.

नूतन को मेरी बहुत सी बातें पसंद नहीं थी पर समय के साथ हमारे विचार पास आते गए. समय के साथ वह मुझे और मैं उसे कई गुना बेहतर पहचानने लगा. फिर धीरे-धीरे वह समय भी आ गया जब हम महीनों नहीं लड़े. और अव कई सालों से देखने वाले लोग यही कहते हैं कि हम दोनों पति-पत्नी एक सा ही सोचते और कहते हैं.

हम लोग इतना झगड़ने पर फिर भी पास और साथ कैसे रह पाए और शनैः-शनैः नजदीक ही आते गए, इसका मेरी निगाह में एक कारण यह रहा कि हमारे बीच कोई तीसरा (पुरुष अथवा स्त्री) नहीं आ पाया. इसीलिए “तुम्ही से मुहब्बत तुम्ही से लड़ाई” का हमारा मामला चोखा चलता गया. दूसरा कारण यह रहा कि हम दोनों निरंतर एक दूसरे को प्यार करते रहे. नूतन मुझसे लाख लड़ लेती पर यदि कोई तीसरा, चाहे वह घर का ही क्यों ना हो, यदि मेरी अफलातूनी हरकतों, खयाली पुलावों और समाजधर्मिता की बुराई करता तो नूतन पूरी ताकत से मेरा पक्ष ले कर खड़ी हो जाती. इसके विपरीत मैं उसे उस हद तक नहीं बचाता और कई बार उसकी बुराई भी कर दिया करता.

आगे किसकी कितनी जिंदगी है और हमारी जिंदगी किस राह जायेगी, यह तो अल्लाह ही जाने पर इतना अवश्य है कि नूतन से मुझे बीस सालों में जो कुछ भी मिला वह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत है. मैंने यथासंभव अपने मन की बात अपने जीवन के इस खास मुकाम पर आपके सामने रखने की कोशिश की है. इसमें उद्देश्य अपनी जिंदगी की यादों को ताजा करना भी है और इसी बहाने पति-पत्नी के संबंधों पर हल्का सा लेक्चर भी देना है, जिससे शायद मेरी कही बातें मेरी तरह लड़-झगड रही दंपत्ति के कुछ काम आ जाए.

अमिताभ  ठाकुर

07/06/1993- A gets married to N



This is nothing more than a date which came and went. Not many would be remembering when it came and when it passed. Just the same way that I am not able to remember most of the other dates. A person is able to remember only those few dates which are of very special significance to him- either for good reasons or for bad reasons.

07/06/1993, i.e the seventh say of June 1993- a day which I always remember. Not only because I got married that day. Yes, it was important to me that I got married that day but much more important is the fact that I got married to Nutan on this particular day. Nutan, who today calls herself Nutan Thakur was Nutan Kumari at that time. Nutan Kumari because in Bihar, to which I belong, there is a tradition of adding the word Kumari (something akin to virgin) to an unwed girl’s name. There is a rather special thrust on the virginity and physical isolation of girls in our society and possibly this must be the reason for putting this word right at the end of a girl’s name so that she always remembers this fact and does nothing which goes to violate its sanctity.

The truth remains that in Nutan’s case I never tried to go deeper in this question. It is again true that this issue of virginity never really means much to me. On this issue I seem to agree with the views presented by the talented actor Tabboo in the extremely sensitively portrayed film Astitva where the question of an outsider’s entry (accidental, incidental or otherwise) in a husband-wife relationship has been beautifully and openly discussed. My personal opinion on this issue has always been that husband and wife shall always endeavour to maintain the sanctity and respect of the marital relationship because any extra-marital relationship is bound to bring misfortunes and sorrow. But if something happens in disregard to this cardinal principle, then it shall be taken as a lesson for the future and shall not be made the sole issue for mutual blame-game. This is because there is nothing more beautiful, complete and satisfying than husband-wife relationship and it shall not be put on docks unless it becomes inevitable. At the same time, I am the first person to advice breaking of ties in case it is found that any of the marital partners is indulging in acts of torture, barbarianism or tormenting. 


As far as I know, there was nothing of this sort, as far as Nutan was concerned. On the contrary, at the time of my marriage I was badly in love with a girl (whose name I would not state for the sake of propriety and decency). Even at the time of marriage, the effects were not totally gone. It was possibly more of a one-sided affair because the girl never paid me the attention that I was showering over her, yet post-marriage I was always overburdened with the guilt associated with this infatuation. I must openly appreciate Nutan’s self-confidence, patient, sensitivity and the ability of forgiveness because the day I narrated before her my secret of life in extremely trembling voice and loads of burden, it was over for her. She, never for once, repeated it and took the entire episode as if there was nothing so important about it.

I would advice everyone, including myself to develop the same sense and attitude, of admitting and accepting the partner’s alleged faults and errors and of showing love and affection when he or she needs it the most because whoever behaves in similar fashion will be able to overcome all kinds of conjugal travesties. 

On this special occasion, I would like to share one more fact of my life. At the time of marriage, there was no similarity between me and Nutan except our mutual weaknesses. I was a very well-read, bookish, hypothetical person who lived more in his dreamland than in the realities around. Nutan was a person with ordinary knowledge and was much more traditional in her attitude, thoughts and action. I always exhorted her to come forward to participate actively on various social issues but she was completely shy of moving out of the safe confines of the house.  I talked of distant things hardly related with me while Nutan had nothing to do with them. I was a person half-wrapped in facts and half seeped in fiction, who often went tangential in his thoughts and had a flair for day-dreaming. Nutan, on the other hand, completely rooted on the ground. If there was any similarity between us, it was that we were both animated stubborn variety who excelled in fighting with each other and had the tendency to never say quits. 

Yes, we did fight a lot in our life. We fought with full fervor and animosity. There were occasions when we did not talk for days. There were also times when the marriage seemed to be docks. We used extremely hurtful, pinching and demeaning statements against each other, more me than her, but she also. The entire atmosphere would turn putrid, violent and cloistered. The kids would start feeling the heat of the degenerated relations and would be behaving extremely frightened. Yet we remained together all the time. What was interesting was the fact that we fought among ourselves and yet did not leave each other in the process. The same bed, the same room and fistful fighting going along! 

Nutan did not like many of my thoughts, ideas and actions. But with time, we started coming together. We started understanding each other in a much better manner. Then a time came when we did not fight for months. And now for years, a situation has arisen when all our friends say that we think, act and behave similarly.

One important reason for our continuing to love and live together and getting nearer with the passage of time, despite all our differences, was that there was no third person (a male or a female) who came in our life. Thus “loving and fighting with each other” became our way of life and this slowly resulted in getting more and more closer and nearer to each other- mentally and emotionally. Other reason was that despite all these fights, we did love each other sincerely. Despite criticizing me on various fronts, she would defend me to the hilt if any third person tried to find any fault in me. This included even our closest family members.  It was me who did not defend her with the same intensity that she always showed and I occasionally criticized her as well.

Only God knows what lies in store and how our future course of life will turn and twist. But what I know for sure is that whatever I got from Nutan during the last twenty years is the biggest treasure of my life. On this very special occasion of my life, I have tried to present some of my very personal facts before you in as truthful a manner as I could. While one purpose was to live through these beautiful 20 years, another reason was to present a short (may be boring) lecture on husband-wife relationship so that it comes in assistance of certain other warring couples. 

Amitabh Thakur

Thursday, June 6, 2013

कथित गाली सुनने वाले उपनिरीक्षक के निलंबन की जांच सम्बंधित पत्र



सेवा में,
प्रमुख सचिव (गृह),
उत्तर प्रदेश शासन,
लखनऊ
विषय- जनपद मुजफ्फरनगर के उपनिरीक्षक से सम्बंधित प्रकरण की जांच विषयक
महोदय,
कृपया निवेदन है कि मैंने कल ही अपने पत्र संख्या- AT/Muz/Home/01 दिनांक- 05/06/2013 द्वारा श्री रघुराज सिंह भाटी, पुलिस उप निरीक्षक, तैनाती- थाना मीरापुर, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा वहाँ की एसएसपी सुश्री मंजील सैनी द्वारा कथित रूप से उन्हें मोबाइल फोन पर एक मुकदमे के सम्बन्ध में अपशब्दों का प्रयोग करने के कारण क्षुब्ध हो कर जनरल डायरी (जीडी) में पूरे घटनाक्रम को अंकित कर नौकरी से त्यागपत्र देने सम्बंधित समाचार के परिप्रेक्ष्य में अपनी व्यक्तिगत (निजी) हैसियत में इस देश के एक जागरूक नागरिक के रूप में आपके सम्मुख कतिपय तथ्य प्रस्तुत किये थे.
मैंने पत्र में कहा था कि मैंने श्री भाटी से उनके मोबाइल पर बात किया था जिसमे उन्होंने मुझे बताया था कि एसएसपी ने उन्हें फोन पर ही गाली-गलौज की भाषा का प्रयोग किया, जैसे- “साले, कुत्ते के वच्चे तुम उस कुत्ते के वच्चे (पूर्व में गिरफ्तार हुआ सिपाही) को सपोर्ट कर रहे हो. हरामी हो” आदि-आदि.

श्री भाटी के अनुसार यही वे शब्द और भाषा थी जिनसे वे एकदम से विचलित हो गए और उन्होंने सारी बात लगभग हूबहू जीडी में दर्ज कर दी थी. श्री भाटी ने मुझे बताया था कि बाद में चर्चा के बाद श्री भाटी ने अपनी तरफ से इस प्रकरण का पटाक्षेप कर दिया, यद्यपि वे इस घंटना से अंदर तक आहत थे.

मैंने उपरोक्त घटना के क्रम में यह निवेदन किया था कि इसे एक दृष्टांत के रूप में ग्रहण करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक नए युग और कार्यसंस्कृति के सूत्रपात के जनक के रूप में इन समस्त बिंदुओं पर ध्यान देते हुए वर्तमान में पुलिस विभाग में इस प्रकार की जो अकारण डांट-डपट, नीचा दिखाने और कई बार गाली-गलौच करने की स्थितियां विद्धमान हैं, उन्हें दूर करने और उनकी जगह एक नए और खुले माहौल का निर्माण करने के समुचित प्रयास किये जायें.
इसके बाद आज प्रातः मुझे श्री भाटी का फोन आया जिन्होंने मुझे बताया कि उन्हें निलंबित कर दिया गया है और उन पर अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं. यह समाचार वास्तव में स्तब्ध करने वाला है क्योंकि यहाँ जिस व्यक्ति द्वारा यह आरोप लगाए गए कि उसे उसके वरिष्ठ अधिकारी (एसएसपी) ने भद्दी-भद्दी गालियाँ दीं, उसे उसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा निलंबित भी कर दिया गया जो स्पष्टतया न्याय के सिद्धांतों के पूर्णतया विपरीत प्रतीत होता है.
इस घटना से मुझे श्री विजय कुमार शर्मा, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक, तत्कालीन तैनाती- 38 वीं वाहिनी, पीएसी, अलीगढ के निलंबित किये जाने से की बात याद आ जाती है. श्री शर्मा को भी इसी प्रकार अत्यंत व्यथित मानसिक अवस्था में तत्कालीन पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद राज्य सरकार द्वारा निलंबित किया गया था. मैंने उस समय भी अपनी निजी हैसियत में अपने पत्र संख्या- AT/VKS/DGP/01 दिनांक-30/10/2012 द्वारा रतनलाल शर्मा बनाम मैनेजिंग कमिटी, 1993 (4SCC) 727 में मा० सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय तथा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुक्रम में इन समस्त आरोपों की जांच पुलिस विभाग से अलग शासन के किसी अन्य विभाग द्वारा कराये जाने का निवेदन किया था, साथ ही श्री शर्मा द्वारा जनपद एटा में अन्वेषण किये जा रहे दहेज हत्या के मामले में उनके द्वारा लगाए गए आरोपों एवं श्री शर्मा द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने विषयक आरोपों की भी पुलिस विभाग से अलग स्वतंत्र रूप से जांच कराने की मांग की थी.

अंततोगत्वा मेरी कई बातें उस समय सत्य साबित हुई थीं जब श्री शर्मा द्वारा मा० उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका संख्या 1587/2012 (एसबी) में मा० उच्च न्यायालय के आदेश 04/01/2013 द्वारा उनके निलंबन को मनमाना (arbitrary) कहा गया जहाँ अधिकारियों द्वारा अपनी शक्ति का अनुचित प्रयोग (colourable exercise of powers) किया गया हो. इसी आधार पर उनका निलंबन भी समाप्त किया गया था.
कष्ट का विषय रहा कि मेरे बार-बार अनुरोध के बाद भी श्री शर्मा के मामले में उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस विभाग से अलग शासन के किसी अन्य विभाग द्वारा नहीं कराई गयी और ना ही उन्हें जिस प्रकार से मनमाना (arbitrary) और शक्ति का अनुचित प्रयोग (colourable exercise of powers) कर निलंबित किया गया, इसकी ही जांच कराते हुए इस हेतु जिम्मेदार अधिकारियों के उत्तरदायित्व का निर्धारित किया गया.

श्री भाटी को इस प्रकार एसएसपी पर गाली-गलौज का आरोप लगाए जाने और उसे लिपिबद्ध करने के बाद उन्हें उन्ही अधिकारी द्वारा निलंबित किया जाना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के प्रतिकूल दिखता है. यह भी अजीब लगता है कि जब एक कनिष्ठ अधिकारी ने एक वरिष्ठ अधिकारी पर गाली-गलौज करने जैसे गंभीर आरोप लगाए तो उन आरोपों की किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच नहीं कराई गयी बल्कि उन वरिष्ठ अधिकारी महोदया द्वारा कनिष्ठ अधिकारी को अपने ही आदेश से निलंबित कर दिया गया.
मैं एक बार भी नहीं कह रहा कि श्री भाटी ने जीडी में जो लिखा वह सब सही था. चूँकि अभी इन तथ्यों की जांच नहीं हुई है अतः कुछ भी होना संभव है- यह भी हो सकता है कि श्री भाटी के साथ गंदे तरीके से गाली-गलौज हुई हो और यह भी संभव है कि वे गलत कह रहे हों. यद्यपि मुझे व्यक्तिगत स्तर पर दूसरी संभावना कम दिखती है क्योंकि मेरा यह व्यक्तिगत अनुभव रहा है कि पुलिस जैसे अत्यंत अनुशासित विभाग में अधीनस्थ अधिकारी तब तक सामने नहीं आना चाहते जब तक वे एकदम बाध्य नहीं हो जाते हैं, अन्यथा वे निरंतर वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभाव से वशीभूत होते हैं.
दोनों स्थितियों में यह नितांत आवश्यक है कि इस पूरे प्रकरण की जांच एसएसपी मुजफ्फरनगर के अधीन किसी भी अधिकारी से नहीं कराई जाए क्योंकि इस प्रकरण में वे स्वयं एक पक्ष हैं और इस तरह उनके अधीन किसी अधिकारी को यह जांच संपादित करने का विधिक अधिकार शेष नहीं रह जाता दिखता है. यदि संभव हो तो यह जांच पुलिस विभाग के किसी अधिकारी से नहीं करा कर किसी अन्य विभाग के अधिकारी से कराई जाए क्योंकि ऐसा प्रायः देखा गया है कि पुलिस विभाग में वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारी के प्रकरणों में बहुधा जांचकर्ता अधिकारी वरिष्ठ अधिकारी के पक्ष में खड़े नज़र आते हैं. मैं यह भी निवेदन करूँगा कि इस जांच में उस विवेचना के सम्बन्ध में भी स्थिति स्पष्ट की जाए जिसे ले कर यह पूरी घटना घटी और यह देखा जाए कि विवेचक के रूप में श्री भाटी द्वारा जब अपने विधिक कार्यों का संपादन किया जा रहा था तो एसएसपी द्वारा किस विधिक हैसियत से एक विवेचना के विषय में उन्हें मौखिक निर्देश दिये जा रहे थे और विवेचक की विवेचना करने की स्वायतत्ता पर हस्तक्षेप किया जा रहा था.
मैं इस प्रकरण से व्यक्तिगत रूप से कत्तई प्रभावित नहीं हूँ. इसके विपरीत यह पत्र लिखने पर मेरे कई लोगों का कोपभाजन बनने की ही प्रबल संभावना रहेगी. इसके बाद भी मैं यह पत्र अपनी व्यक्तिगत हैसियत में इसीलिए लिख रहा हूँ क्योंकि अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के प्रति मेरी व्यक्तिगत संवेदनशीलता, मेरे अब तक के तमाम व्यक्तिगत अनुभव और मेरी सामाजिक कर्तव्यधर्मिता मुझे इस बात को बाध्य कर रही है कि व्यक्तिगत हित-अहित और लाभ-हानि की बात नहीं सोच कर मैं इस प्रकरण में प्रथमद्रष्टया दिख रहे अन्याय के प्रति अपनी आवाज़ उठाऊं.

पत्र संख्या- AT/Muz/Home/01 भवदीय,
दिनांक- 06/06/2013
(अमिताभ ठाकुर)
5/426, विराम खंड,
गोमती नगर, लखनऊ
# 94155-34526

Wednesday, June 5, 2013

Letter to Principal Secretary (Home) for better policing environment

मेरे द्वारा प्रमुख सचिव को प्रेषित पत्र की प्रतिलिपि. आपको प्रतिक्रिया जानना चाहूँगा-

सेवा में,
प्रमुख सचिव (गृह),
उत्तर प्रदेश शासन,
लखनऊ
विषय- जनपद मुजफ्फरनगर की घटना के सन्दर्भ में कुछ वृहद प्रश्न
महोदय,
कृपया आज समाचारपत्रों में श्री रघुराज सिंह भाटी, पुलिस उप निरीक्षक, तैनाती- थाना मीरापुर, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा वहाँ की एसएसपी सुश्री मंजील सैनी द्वारा कथित रूप से उन्हें मोबाइल फोन पर एक मुकदमे के सम्बन्ध में अपशब्दों का प्रयोग करने के कारण क्षुब्ध हो कर जनरल डायरी (जीडी) में पूरे घटनाक्रम को समय दो बज कर पांच मिनट पर जीडी संख्या 29 के माध्यम से अंकित कर नौकरी से त्यागपत्र देने से सम्बंधित समाचारों का सन्दर्भ ग्रहण करें. इसी घटना के परिप्रेक्ष्य में मैं, अमिताभ ठाकुर, उत्तर प्रदेश कैडर का आईपीएस अधिकारी, अपनी व्यक्तिगत (निजी) हैसियत में इस देश के एक जागरूक नागरिक के रूप में यह पत्र आपकी सेवा में आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर रहा हूँ.

इस समाचार के अनुसार एक तफ्तीश के बारे में एसएसपी मुजफ्फरनगर को श्री राठी, उपनिरीक्षक का आचरण इतना नागवार लगा कि उन्होंने फोन पर ही अपशब्दों का प्रयोग कर दिया. इससे श्री राठी तनाव में आ गए और अपना इस्तीफा लिख कर डीआईजी को भेज दिया.
चूँकि मैं स्वयं भी व्यक्तिगत स्तर पर पुलिस विभाग में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ हो रहे कथित दोहरे आचरण के सम्बन्ध में स्थिति में सुधार लाने के प्रयास में संलग्न रहता हूँ, अतः मैंने इन समस्त तथ्यों के दृष्टिगत आज श्री राठी का नंबर ज्ञात किया और करीब दो बजे उअपने मोबाइल नंबर 94155-34526 से उनके मोबाइल नंबर 094106-67166 पर इस प्रकरण पर बात की ताकि मैं पूरी बात समझ सकूँ. श्री राठी ने इस निजी बातचीत में कई महत्वपूर्ण बातें बतायीं. चूँकि इनमे बहुत सी बातें उनके द्वारा विश्वास में बतायी गयी हैं अतः मेरा उन्हें शब्दशः प्रस्तुत करना मैं उचित नहीं समझता, लेकिन कुछ तथ्य जो इस घटना के सम्बन्ध में और वृहत्तर दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, मैं उन्हें न्यायहित में आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ.

श्री राठी ने इस घटना की पृष्ठभूमि बताने के बाद मुझे बताया कि जो विवेचना उनके द्वारा की जा रही थी, उसमे उनके सम्बन्ध में एसएसपी को दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा कुछ शिकायत की गयी थी. एसएसपी ने इस तफ्तीश के बारे में उनसे फोन से बात की और बात करते-करते फोन पर ही श्री राठी के लिए गाली-गलौज की भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया. श्री राठी के अनुसार उन्होंने कुछ इस तरह की बात भी कही- “साले, कुत्ते के वच्चे तुम उस कुत्ते के वच्चे (पूर्व में गिरफ्तार हुआ सिपाही) को सपोर्ट कर रहे हो. हरामी हो” आदि-आदि.

श्री राठी के अनुसार वस्तुतः यही वे शब्द और भाषा थी जिनसे वे एकदम से विचलित हो गए. उनका कहना था कि यदि एसएसपी उनके विरुद्ध नियमानुसार कोई भी कार्यवाही करतीं तो उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं थी पर जिस प्रकार से उन्होंने सार्वजनिक रूप से उन्हें जलील किया और अमर्यादित भाषा का खुलेआम प्रयोग किया, वह उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ और उसी मानसिक स्थिति में उन्होंने त्यागपत्र दे दिया. साथ ही सारी बात भी उन्होंने लगभग हूबहू जीडी में दर्ज कर दी.
श्री राठी ने मुझे बताया कि बाद में घटनाक्रम कुछ ऐसे घटे कि उनकी तरफ से इस प्रकरण का पटाक्षेप हो गया, लेकिन इसके बाद भी श्री राठी से बातचीत में वे कल की इस घंटना से अभी भी अंदर तक आहत दिखे. उन्हें यह कष्ट दिखा कि उनका सार्वजनिक रूप से मानमर्दन नहीं होना चाहिए था.

मैं यह नहीं जानता कि समाचारपत्र में छपी बातें और श्री राठी द्वारा कही गयी बातें कितनी सत्य हैं और कितनी असत्य. संभव है कि वे पूरी तरह झूठ बोल रहे हों और यह भी संभव है कि सच बोल रहे हों. पर चूँकि श्री राठी ने स्वयं कहा कि अब यह प्रकरण समाप्त हो गया है, अतः मेरा इस सम्बन्ध में कुछ भी आगे कहने का अधिकार नहीं बचता है. लेकिन फिर भी इस घटना के दृष्टगत इसके वृहत्तर परिप्रेक्ष्य में कुछ बातें कहना चाहूँगा-

1. मुझे अच्छी तरह स्मरण है कि पिछले वर्ष विधान सभा चुनावों के समय श्री अनुराग श्रीवास्तव, तत्कालीन आयुक्त, बस्ती द्वारा कथित रूप से एक आईपीएस अधिकारी श्री मोहित गुप्ता को ब्लडी इडियट, गेट आउट आदि कह दिया गया था. इसके बाद स्वाभाविक रूप से पूरे आईपीएस संवर्ग में उबाल और भूचाल आ गया था और समाचारपत्रों के अनुसार ना जाने कितने आईपीएस अधिकारियों ने आईपीएस एसोसियेशन को इस्तीफा भी भेज दिया था. मैं आईपीएस अधिकारिओं के इस आत्म-सम्मान के भाव का पूर्ण समर्थन और आदर करता हूँ. लेकिन साथ ही यह भी निवेदन करना चाहता हूँ कि हम सबों को यह समझना होगा कि आदर, इज्जत, आत्म-सम्मान सभी लोगों को बराबर प्यारी होती है. यदि आईपीएस अधिकारी अपने आत्म-सम्मान को ले कर जागृत रहते हैं और किसी भी स्थिति में आईएएस अधिकारियों द्वारा अपने आत्म-सम्मान का व्यतिक्रम नहीं चाहते तो उन्हें भी अन्य लोगों के आत्म सम्मान का उतना ही ख्याल रखना पड़ेगा.

2. यह सत्यता है कि कई आईपीएस अधिकारी पुलिस विभाग के नीचे के अधिकारियों के प्रति समान भाव से उनके सम्मान की रक्षा करने में कृत-संकल्प नहीं दिखते हैं. मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव से जानता हूँ कि कई आईपीएस अधिकारी अपने विभाग के नीचे के कर्मचारियों और अधिकारियों को अनुचित शब्दों का प्रयोग करने के आदी हैं. मुझे अच्छी तरह याद आता है कि आज से कुछ साल पहले मेरे सामने मेरे तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक ने एक अपर पुलिस अधीक्षक को खुलेआम सूअर का बच्चा इसीलिए कहा था क्योंकि उनके क्षेत्र में एक लूट की बड़ी घटना हो गयी थी. मैं इसके अलावा भी दर्जनों दृष्टांत जानता हूँ जहाँ आईपीएस अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के प्रति इस प्रकार की अवांछनीय भाषा का प्रयोग करते हैं.

3. यद्यपि अब कोई भी पक्ष इस घटना में कोई अग्रिम कार्यवाही नहीं करना चाह रहा है फिर भी मैं यह निवेदन करूँगा कि कृपया अपनी जानकारी के लिए अपने स्तर से इस घटना की गोपनीय जांच करा लें, ताकि इसे पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एक सीख के रूप में लेते हुए भविष्य के लिए इस प्रकार की बातचीत और गाली-गलौच से बच सकें और वर्तमान में ऐसे जो दृष्टांत दिखते रहते हैं उनपर पूरी तरह अंकुश लग सके.

4. यह इस दृष्टि से भी अत्यंत आवश्यक प्रतीत होता है कि बदलते परिवेश में पुलिस में एक नयी कार्यसंस्कृति और एक खुले और परस्पर सामंजस्य और विश्वास के माहौल की नितांत आवश्यकता है जो तभी हो सकता है जब इस प्रकार के कथित गाली-गलौज, डांट-फटकार और नीचा दिखाने की संस्कृति की जगह परस्पर स्नेह, विश्वास, तालमेल और एक-दूसरे का सम्मान करने की कार्यसंस्कृति और परिपाटी का पालन होगा.

मैं उपरोक्त घटना को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक नए युग और कार्यसंस्कृति के सूत्रपात के जनक के रूप में देखते गुए यह पत्र किसी की निंदा-प्रशंसा और किसी के खिलाफ कार्यवाही करने-न करने जैसी भावनाओं से पृथक हो कर इस विश्वास के साथ आपको प्रेषित कर रहा हूँ कि आप द्वारा इन समस्त बिंदुओं पर ध्यान देते हुए वर्तमान में पुलिस विभाग में इस प्रकार की जो अकारण डांट-डपट, नीचा दिखाने और कई बार गाली-गलौच करने की स्थितियां विद्धमान हैं, उन्हें दूर करने और उनकी जगह एक नए और खुले माहौल का निर्माण करने का कार्य पूरी तन्मयता से किया जा सके क्योंकि मैं जानता हूँ कि यदि ऊपर के अधिकारियों के स्तर पर इस तरह के आचरण में कमी आएगी तो इसका सीधा असर नीचे के अधिकारियों के आचरण पर भी पड़ेगा, जिससे पुलिस विभाग और बेहतर ढंग से अपने कार्यों का संपादन कर सकेगा.

पत्र संख्या- AT/Muz/Home/01 भवदीय,
दिनांक- 05/06/2013
(अमिताभ ठाकुर)
5/426, विराम खंड,
गोमती नगर, लखनऊ
# 94155-34526

Letter for creation of better Policing working environment



Today I have written a letter in my personal capacity to Principal Secretary Home as regards the alleged use of abusive words against one SI Sri Raghuraj Singh Bhati by SSP Muzaffarnagar Ms Manjil Saini and his sending his resignation as a consequence.

I personally talked to Sri Rathi who told me that he sent his resignation after feeling hurt and humiliated due to abjectly abusive words by the SSP though the matter had now been sorted.

In view of this incidence, I presented the incidence of the huge uproar caused due to alleged use of foul language last year by an IAS officer as Commissioner Basti against SP Siddharthnagar where many IPS officers had allegedly tendered their resifnation.

I have said that in the same manner, efforts shall be made to ensure that even the IPS officers do not use abusive language against their subordinate police officers so that a new, open and mutually respectful working environment gets created in the Police Department.

एक बेहतर पुलिस माहौल बनाने हेतु पत्र

एक बेहतर पुलिस माहौल बनाने हेतु पत्र

मैंने आज मुजफ्फरनगर जिले के सब इन्स्पेक्टर श्री रघुराज सिंह भाटी द्वारा वहाँ की एसएसपी सुश्री मंजील सैनी द्वारा कथित रूप से अपशब्दों का प्रयोग करने पर क्षुब्ध हो कर नौकरी से त्यागपत्र देने के प्रकरण में उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव, गृह को अपनी निजी हैसियत में एक पत्र लिखा है.

मैंने श्री राठी से स्वयं बात किया था और उनके अनुसार एसएसपी द्वारा कहे अपशब्द से विचलित हो कर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, यद्यपि उनके स्तर पर अब इस प्रकरण का पटाक्षेप हो गया है.

इस घटना के दृष्टिगत मैंने प्रमुख सचिव को कहा कि पिछले वर्ष एक आईएएस अधिकारी आयुक्त, बस्ती द्वारा कथित रूप से एसपी सिद्धार्थनगर को अपशब्द कह दिया गया था, जिससे काफी हंगामा हुआ था और कई आईपीएस अधिकारियों द्वारा त्यागपत्र तक देने की बात आई थी.

इसी तरह ऐसे प्रयास होने चाहिए कि आईपीएस अधिकारी भी पुलिस विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों के प्रति असम्मानजनक शब्दों का कोई भी प्रयोग नहीं करें, जिससे पुलिस में एक नयी कार्यसंस्कृति और एक खुला, परस्पर सामंजस्य और विश्वास का माहौल बन सके.

Sunday, June 2, 2013

अपनी अपनी दास्ताँ



कहने को बहुत कुछ रहता है,
सुनने को कहाँ कोई बैठा है,
तुम अपनी कहानी कहता जा,
मैं अपने में ही खोया हूँ.

जब मेरी बारी आती है,
मैं झटपट खटपट करता हूँ,
देता हूँ दोष इस दुनिया को,
खुदगर्ज सभी चिल्लाता हूँ.

जब तुझको मेरी जरूरत थी
जब तुझपे था कोई हमला,
उस वक्त मेरा वक्त कीमती था,
उस वक्त कहाँ मैं खोया था.

ये जानने वाले जानते हैं,
इनमे का कोई एका है,
ये दूर-दूर बैठे राही,
ना इसने उसको टोका है.

तुम बंद रहो अपने घर में,
मैं अपने डिब्बे में बैठा,
होने दो जो भी होता है,
होनी को किसने रोका है.

अमिताभ