Thursday, June 20, 2013

यूपी आईपीएस एसोसियेशन बनाम अमिताभ ठाकुर




तेरी नाराजगी का गम तो है,
क्या करूँ कुछ भ्रम भी है,
मैं अपनी तरह से सोचता,
इस सोच में उलझन भी है.

मैं चाहता हूँ तेरा प्यार मिले,
तेरा साथ और इकरार मिले,
कुछ बंदिशें हैं जिम्मेदारियां
मेरी जुत्सजू हमकदम भी है.

कभी वक्त ऐसा आएगा
मेरी सोच में ढल जाएगा
ये जो दूरियां दिखती अभी
खुदबखुद मिट जाएगा.

ये चंद शब्द मैंने अपने सर्विस के उन साथियों के लिए लिखा है जिनसे मेरी सोच में कई बिंदुओं पर नाइत्तेफाकी बन जाती है. जिन मुद्दों पर व्यक्तिगत रूप से हम अलग-अलग खड़े दिखते हैं उनमे एक मुद्दा अधीनस्थ सेवा के अधिकारियों के लिए एसोसियेशन का है.

दरअसल एक एक्ट है पुलिस बल (रेस्ट्रिकशन ऑफ राइट्स) एक्ट 1966. इसकी धारा 3(1) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश शासन से अनुमति लेने के बाद ही पुलिस में कोई एसोसियेशन आदि बन सकता हैं.

आरटीआई से प्राप्त सूचना के अनुसार यूपी आईपीएस एसोसियेशन कोई शासन से कोई अनुमति नहीं है, फिर भी वह सक्रीय हैं. इस प्रकार यह एक्ट की धारा चार में कानूनी अपराध है.

जब मैं इसका हवाला दे कर अपने साथियों से पूरे पुलिस के लिए एकीकृत पुलिस एसोसियेशन बनाए जाने की बात करता हूँ तो मेरे कई साथी कहते हैं कि आईपीएस की बात अलग है, दरोगा सिपाही की अलग. इसके विपरीत मैं यह मानता हूँ कि पूरा पुलिस विभाग एक है. हम एक साथ ही अच्छा या बुरा कर सकते हैं. यह समाज में एक ईकाई के रूप में जाने जाते हैं. अतः इस कृत्रिम बंटवारे से ऊपर उठें. मैं यह जानता हूँ कि मेरे कई साथी ह्रदय से मेरी बात पूरी तरह मानते हैं पर शायद उन पर ग्रुप प्रेसर हावी हो जाता है.

बस इसीलिए पूरे पुलिस के लिए एक एकीकृत एसोसियेशन बनाए जाने को प्रयासरत हूँ और इसके लिए कोई भी नाराजगी झेलने को तैयार हूँ.

कई आईपीएस अधिकारियों द्वारा अपने लिए एसोसियेशन बनाने का अलग नियम और दूसरों के लिए अलग नियम की बात सोचना संविधान की मूल अवधारणा के खिलाफ है.

इस बारे में हाई कोर्ट भी गया. आदेश मिला कि यदि वादी को उत्तर प्रदेश आईपीएस एसोसोयेशन के विरुद्ध कोई शिकायत है तो वह सम्बंधित अधिकारियों के पास विधि के प्रावधानों के अनुरूप प्रार्थना कर सकता है.

कई बार इस बारे में आवश्यक स्थानों पर अपनी बात रख चुका हूँ. अब एक ही रास्ता दिखता है कि क़ानून के तहत एफआईआर करने को आगे बढूँ. कई साथी आज भले नाराज़ होएँगे, लेकिन एक दिन यह मानेंगे कि मैं अपनी जगह सही पर था. आज का समय पुलिस में कृत्रिम भेदभाव का नहीं, समरूपता और बराबरी की सोच का है और मैं इस बारे में अपनी औकात भर काम करने को कृतसंकल्प हूँ. 

कभी वक्त ऐसा आएगा
मेरी सोच में ढल जाएगा
ये जो दूरियां दिखती अभी
खुदबखुद मिट जाएगा.

Tuesday, June 18, 2013

परम गोपनीय (हिंदी कविता)



एक बात
समझ नहीं आई
बुलाई गयी बैठक
जंगल की राजधानी में
बेहद संवेदनशील मुद्दा
बहुत गोपनीय बैठक
मीटिंग में बैठे
जंगल के
ख़ुफ़िया प्रमुख
जांच प्रमुख
क़ानून व्यवस्था सचिव
और एक
पूर्व जांच प्रमुख
यानि मसला
महा गोपनीय
पर पूरी बात
पूरी की पूरी बात
किसने क्या कहा
जो कहा क्यों कहा
और आगे क्या होगा
सब अखबारों में
सारे अख़बारों में
सवाल यह
यदि इतनी ख़ुफ़िया मीटिंग
सारे जंगल के सामने
इस तरह खुलेआम
फिर गोपनीयता की जरूरत क्या
और बार-बार
बिलावजह
आरटीआई का सहारा क्यों?

अमिताभ

(हाल की एक उच्चस्तरीय सरकारी मीटिंग की खबरों को पृष्ठभूमि बनाते हुई लिखी गयी है यह कविता)

सब बनाम कुछ (कविता)



"सब जानता हूँ मैं"
जब कहते हैं हम,
हम खुद नहीं जानते,
सब माने क्या होता है?

"सब यही कहते हैं"
ऐसा हम तो देते हैं,
सब में कौन-कौन हैं,
यह बिलकुल नहीं जानते.

"सब मुझे जानते हैं"
दावा करते हैं हम,
बिना यह जाने-समझे
पडोसी हमारा नाम जानता है?

"सब" बहुत बड़ा शब्द है,
सब यानि कोई छूटा नहीं,
कम से कम यह तो समझ लें,
"कुछ" मतलब "सब" नहीं है

अमिताभ

Sunday, June 16, 2013

Happy Birth Day to Amitabh Thakur

Happy Birth Day to Amitabh Thakur

Amitabh Thakur was born on 16 June 1967 but keeping in tradition the Bihari style of saving a few years so as to have as many extra years in the Government job that he would later enter, as he actually did when he joined the Indian Police Service in the year 1992, he had an official reincarnation on 16 June 1968.

Thus Amitabh lived in a state of "to be born next year" between 16 June 1967 and 15 June 1968 and thus finally and truly he arrived for all the official documents on 16 June 1968.

Summing it up, 1967 or 1968, the fact remains that 16 June of the English Calender, which is the 167th day of the year (168th in leap years) in the Gregorian calendar, on which Ford Motor Company was incorporated in 1903 and IBM in 1911, as also the date on which in 1904 Irish author James Joyce begins a relationship with Nora Barnacle and subsequently uses the date to set the actions for his novel Ulysses; this date now being traditionally called "Bloomsday" because of this historic act, Amitabh also bloomed on two different occasions- one in reality and other officially.

You may wish him happy Birthday if you feel like, with a rider that wish him good wishes only when you have a true and genuinely affectionate feeling towards him.

अमिताभ ठाकुर को जन्मदिन मुबारक



अमिताभ ठाकुर का जन्म 16 जून 1967 को हुआ था पर कुछ अधिक वर्षों तक सरकारी नौकरी कर सकने के योग्य बनने के लिए आदमी के उम्र में से कुछ साल चुरा लेने की महान बिहारी परम्परा का निर्वहन करते हुए उसका आधिकारिक पुनर्जन्म अगले वर्ष 16 जून 1968 को हुआ और आगे चल कर वर्ष 1992 में भारतीय पुलिस सेवा का हिस्सा बन कर उसने इस एक वर्ष के आधिकारिक अंतर की उपयोगिता भी साबित की.

इस प्रकार अमिताभ 16 जून 1967 से 15 जून 1968 के मध्य की अवधि में “जन्म लेने की तैयारी की अवस्था” में रहा और अगले वर्ष 16 जून 1968 को उसने आधिकारिक रूप से इस संसार के सभी अभिलेखों में प्रवेश किया

मतलब यह कि 1967 हो या 1968, तथ्य यही है कि अंग्रेजी कलेंडर के 16 जून की तिथि, जो ग्रेगरी कलेंडर का वर्ष का 167वां (लीप वर्ष में 168वां) दिन होता है, जिस तिथि को वर्ष 1903 में फोर्ड मोटर कंपनी और वर्ष 1911 में आईबीएम की स्थापना हुई और जिस दिन वर्ष 1904 में आयरिश लेखक जेम्स जोयस ने नोरा बार्नेकल के साथ अपना सम्बन्ध प्रारम्भ किया और जिस दिन का इस्तेमाल उन्होंने बाद में अपने उपन्यास यूलिसिस की क्रियाओं को प्रारम्भ करने के लिए किया जिसके कारण यह दिन अब ब्लूम्सडे के रूप में भी पुकारा जाता है, को अमिताभ नामक यह शख्स भी इस संसार में दो बार ब्लूम (पुष्पित) हुआ- एक बार हकीकत में और एक बार आधिकारिक हैसियत से.

यदि आप चाहें तो उस अमिताभ को जन्मदिन मुबारक कह सकते हैं लेकिन शर्त यही है कि आप ऐसा तभी कहें जब आपके मन में उसके प्रति वास्तविक स्नेह और उदगार की भावना हो.

Thursday, June 13, 2013

शशांक शेखर सिंह: शहर और सत्ता



जिस व्यक्ति की अंत्येष्ठी होने वाली थी वह कभी मेरे पसंदीदा लोगों में नहीं थे. मैं स्वयं चाहे जैसा भी होऊं- अच्छा या बुरा, नीतिपरक या अनैतिक, पर मेरे मन में हमेशा वैसे लोगों के प्रति ही सम्मान की भावना रही है जो वास्तव में विधि का उसकी सम्पूर्णता में पालन करने में विश्वास रखते हैं. उदाहरण के लिए यदि मैं कोई नाम यकबयक लूँ तो मुझे देवेश चतुर्वेदी की याद आएगी जो पिथोरागढ़ और देवरिया में मेरे जिलाधिकारी रहे थे और जिनके लिए कानून से बड़ा कुछ नहीं दिखता था.

मैंने शशांक शेखर सिंह, जिन्हें बहुधा ट्रिपल एस नाम से भी पुकारा जाता था, के बारे में जितना भी सुना था, उससे हमेशा उनकी इमेज से कुछ कटा-कटा सा रहता था. मेरी सोच में वे एक ऐसे व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करते थे जो कानून के लिए नहीं बना था बल्कि जिनके लिए स्वयं क़ानून अपने आप को बदल दिया करता था. फिर मैं अकेला ऐसा आदमी नहीं था जो उनके बारे में इस तरह सोचता हो. नौकरशाही में एक बड़ा हिस्सा अपनी निजी बातचीत में इस तरह के विचार रखता दिख जाता था.

लेकिन जैसी कहावत है- “सफलता से बड़ा कोई मन्त्र नहीं” और शशांक शेखर ने उत्तर प्रदेश और उनकी राजधानी लखनऊ यानि कि हमारे इस शहर पर कुछ इस प्रकार राज किया जैसा विरले ही नौकरशाह को अवसर मिला हो.

वर्ष 2007-2012 की अवधि ने उनकी इस ख्याति में और भी श्रीवृद्धि की और इस दौरान यदि लखनऊ का कोई एक नौकरशाह दिल्ली या अन्य प्रदेशों में जाना जाता था तो वे थे शशांक शेखर. यदि कहें तो वे इस शहर की सत्ता और ताकत के प्रतिनिधि बन गए थे. लखनऊ राजधानी बनने के समय से ही उत्तर प्रदेश की राजनैतिक और प्रशासनिक ताकत का केन्द्र माना जाता रहा है और शशांक शेखर में एक साथ प्रशासनिक और राजनैतिक ताकत का भरपूर मिश्रण खुलेआम दिखता था. यदि हम इस रूप में देखें तो वे इस शहर की बुनियादी सोच और चरित्र के शानदार प्रतिनिधि बन कर छाए रहे थे.

जब उनकी आकस्मिक मौत की खबर आई तो इसने अन्य लोगों की तरह मुझे भी विस्मृत कर दिया. भावना का जो ज्वार मुझमे आया वह उस हद तक सहानुभूति और लगाव के कारण नहीं बल्कि मृत्यु से जुडी अजीबोगरीब कशिश, भयावहता और सम्मोहन से जुड़ा हुआ था.

जब मैं कल दफ्तर से घर लौट रहा था तो भैंसाकुंड, जो एक बार पुनः इस शहर की एक खास निशानी है और शहर का खामोश हस्ताक्षर भी, पर भारी भीड़ देख कर समझ गया कि ये शशांक शेखर की अंत्येष्ठी से जुड़े लोग हैं.

यहाँ मैंने एक बार पुनः यह समझा कि कोई व्यक्ति शशांक शेखर के प्रति व्यक्तिगत कैसी भी भावना रखता हो पर सच्चाई यही है कि वे उन लोगों में रहे जिन्होंने इस शहर की नब्ज को पहचाना और यहाँ अपनी बुद्धि, विवेक, प्रतिभा और मेहनत से ताकत का सूत्र समझा और उसे हासिल किया. उनके शव के इर्द-गिर्द लिप्त माहौल खुदबखुद यह बता रहा था कि मरने वाला व्यक्ति जोई साधारण शख्सियत नहीं था बल्कि रसूखवाला था, वही रसूख जिसे हासिल करने के लिए पूरे प्रदेश से लोग यहाँ आते हैं पर हर कोई उतना सफल नहीं होता जितने शशांक शेखर हुए.

शशांक शेखर चले गए- शहर का एक और ताकतवर आदमी भैंसाकुंड वासी हो गया लेकिन शहर की आपाधापी और सफलता की चाह तो निरंतर चलती रहेगी. आखिर नवाबों की यह नगरी आज भी सत्ता का केन्द्र जो है.

Shashank Shekhar Singh: Born to Command



The man whose cremation was to take place had never been a favourite of mine. While I personally could be anything- good or bad, righteous or unjust, but the fact remains that I always had the highest regard for people who have genuinely and truthfully abided by laws. Thus to take a random name, I always admired Devesh Chaturvedi, who had been my District Magistrate in Pithoragarh and Deoria, for the simple fact that Devesh believed in the supremacy of law- for one and all, including himself.

From, whatever I had heard of Shashank Shekhar Singh, Triple S as he was often called, I was always wary of him. His image in my mind was that of a person who was not made for law, but for whom law molded and amended itself. And I can say with surety that I was not the only person who thought in this particular manner. A very large section of the bureaucracy often echoed this feeling, when talking in their private conversations.

But as the saying goes- Nothing succeeds like success and Shashank Shekhar succeeded in Uttar Pradesh bureaucracy like no one had before him and possibly no one will again in a long time to come.

The five year period 2007-2012 definitely added to his image, power and persona. It made him a larger than life figure- at least in the power corridors of UP, with its reverberations being seen naturally all across the State and also in the country.

Thus Shashank Shekhar was a mysterious figure in the eyes and opinions of many who equated him with power and authority.

When his death came all too suddenly and all too quickly after his retirement only a few ago, it shocked most of the people. While not knowing much about others, at least my natural feeling was that of strange remorse and vacuum. Being truthful to myself, I would admit that it was not primarily guided by some genuine emotional outburst for the departed soul, because it had never been so, but was the result of the strange eeriness that death often accompanies.

When coming back from the office yesterday, I saw a large gathering at Bhaisa Kund, the Lucknow funeral ground, my feet automatically stopped in strange fascination of death.

It was here that I once again realized that whether one hated or loved Shashank Shekar, the fact remains that he was a powerful persona, someone who commanded authority and had aura around him- something which had not left him even after death.

In the midst of the people present there one could see many powerful people- bureaucrats, police officers, politicians etc, along with media persons rushing around to get a snap of the man who lived and died like a King. Even the way his body had been wrapped so elegantly and delicately seemed to be a homage to the man who was always believed to have fine tastes in life.

My stay at Bhaisa Kund convinced me once more that this man was different from others and he was born to command.